Jabalpur News: प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह हुए जेसा फैलोशिप से सम्मानित

Jabalpur News: Professor Surendra Singh honored with JESSA Fellowship

Jabalpur News: प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह हुए जेसा फैलोशिप से सम्मानित

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। पर्यावरण एवं समाज के विषय पर ग्लोबल एनवायरमेंट एंड सोशल संगठन नई दिल्ली,महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर,श्री गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय जबलपुर, खरपतवार अनुसंधान निदेशालय जबलपुर,ग्लोबल विश्वविद्यालय ईटानगर अरुणाचल प्रदेश तथा अमेरिकन यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पर्यावरण एवं समाज विषय पर छठवीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस 10- 11 मई 2025 महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर के दौरान प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह के पर्यावरण एवं समाज के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर जेसा नई दिल्ली द्वारा उन्हें जेसा फैलोशिप से सम्मानित किया गया।यह सम्मान पत्र प्रोफेसर एके वर्मा सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इलाहाबाद द्वारा प्रदान किया गया।